उत्तराखंड। 18 अक्टूबर को जनपद चम्पावत पुलिस द्वारा भारी बारिश के बीच बाटनागाड़ टनकपुर में फंसे श्री मां पूर्णागिरी दर्शन को जा रहे लगभग 200 श्रद्धालूओं को किया गया सुरक्षित रेस्क्यू। श्रद्धालू जो आपदा अलर्ट के बावजूद भी चोरी छिपे पैदल-पैदल जंगल के रास्ते बाटना गाड़ पर पहुँच गए थे । उक्त स्थान पर पानी का बहाव तेज होने व मलवा पत्थर गिरने के कारण वे मार्ग में ही फंस गये। उत्तराखंड पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सही मौसम को देखते हुए ही आवागमन करें। सुरक्षित रहें।
उत्तराखंड पुलिस ने 200 लोगों को किया रेस्क्यू