उत्तराखंड। सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दूसरे दिन आज पोखड़ा में स्टेडियम का शिलान्यास किया। यहां की जनता स्टेडियम की काफी लंबे समय से मांग कर रही थी। टीएचडीसी के सहयोग से इसका निर्माण शीघ्र आरंभ किया जाएगा और यहां की जनता को स्टेडियम रूपी उपहार प्राप्त होगा। इसके अतिरिक्त, पोखड़ा बैंड से झिनोरा तक सड़क निर्माण हेतु 2 लाख रुपए की धनराशि भी स्वीकृत की। वहीं, राजकीय महाविद्यालय चौबट्टाखाल के लिए संपर्क मार्ग का भी शिलान्यास किया। इस पर 22.74 लाख रुपए व्यय होंगे। इसके अलावा, नंदा देवी मंदिर, गुराड़ तल्ला में स्थापित तीलू रौतेली मूर्ति परिसर में निर्मित कार्यों का भी लोकार्पण किया। तीलू रौतेली संग्रहालय का स्थलीय निरीक्षण भी किया। साथ ही एकेश्वर महादेव मंदिर में पर्यटन विभाग द्वारा किए जाने वाले निर्माण कार्यों का भी शिलान्यास किया। इस पर 5 लाख खर्च होंगे। उत्तराखंड में सतत विकास तथा यहां के निवासियों के कल्याण हेतु हम प्रतिबद्ध हैं।