हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी ने आज प्रसारित “मन की बात” के 80वें एपिसोड में “राष्ट्रीय खेल दिवस” पर देशवासियों को बधाई दी और हॉकी के महान खिलाड़ी, मेजर ध्यानचंद जी को स्मरण किया। उन्होंने उल्लेख किया कि “सबका प्रयास” से हम देश में खेलों को व्यापक स्तर पर बढ़ा सकते हैं। खेल, अंतरिक्ष एवं भारत के खिलौना निर्माण क्षेत्र में युवाओं की बढ़ती भागीदारी की भी चर्चा की। साथ ही, “कचरा से कंचन” बनाने की विधि पर भी प्रकाश डाला। नि:संदेह, श्री मोदी जी के विचारों से हम सभी भारतवासियों को प्रेरणा एवं कुछ नया करने की ऊर्जा मिलती है।