कोरोना वायरस ने लोगों को परेशान कर रखा है। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन (Omicron Variant) का कहर लगातार जारी है। इससे बचने के लिए लोग अलग-अलग तरीके अपना रहें है। वहीं इस समय लोग अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बावजूद आप कुछ ऐसी चीजों का सेवन भी कर रहे हैं जो कोरोना से बचाव में काम आने वाली इम्यूनिटी को कमजोर करती हैं। ऐसे में हम यहां आपको बताएंगे कि आपको अपनी इम्यूनिटी को कमजोर होने से बचाने के लिए किन-किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

वाइट ब्रेड – मक्खन और ब्रेड का नाश्ता आज भी बहुत घरों में किया जाता है। वाइट ब्रेड खाने से इम्यूनिटी पर बहुत प्रभाव पड़ता है जिससे इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। वाइट ब्रेड का सेवन करने से आप मोटापे के भी शिकार हो सकते हैं। इसलिए आपको वाइट ब्रेड का सेवन करने से बचना चाहिए।
एल्कोहल- अगर आप एल्कोहल का सेवन करते है तो इससे आपकी इम्युनिटी कमजोर हो सकती है। कुछ लोग इसे बहुत मात्रा में सेवन करते है जो कि शरीर के लिए बहुत हानिकारक है। इसलिए एल्कोहल का सेवन करने से बचना चाहिए।
जंक फूड- जंक फूड बच्चों से लेकर बड़ों को बहुत अच्छा लगता है भले ही टेस्ट में बहुत अच्छे लगते हों। लेकिन इसका सेवन करने से आप कई हेल्थ परेशानियों में पड़ सकते हैं । इसलिए जंक फूड का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

सोडा – इसका स्वाद बड़ों ही क्या बच्चों को भी बहुत पसंद आता है, लेकिन ये भी कई मायनों में हेल्थ के लिए नुकसानदायक होता है। इसमें शुगर के साथ-साथ रंगों का उपयोग भी किया जाता है।इसलिए सोडा का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।