हल्द्वानी। महिला होमगार्ड पुष्पा देवी ने दिखाई बहादुरी, महिला का पर्स छीनकर भागने वाले का पीछा करके उसको गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला होमगार्ड पुष्पा देवी दोपहर कालाढूंगी चौराहे पर खड़ी अपनी ड्यूटी निभा रही थी। इसी बीच ऋतु खत्री खोलिया निवासी बिठौरिया नंबर एक ऑटो से उतारकर बाजार में जाने लगी। इस दौरान पर एक युवक उनका पर्स छीन कर भाग खड़ा हुआ जिसके बाद महिला के शोर मचाने पर महिला होमगार्ड के जवान उसके पीछे दौड़ लगा दी। जहां कुछ दूरी पर आरोपी छत के ऊपर चढ़ गया जिसके बाद तीन मंजिल से महिला होमगार्ड ने उसको पकड़ लिया। जिसके बाद महिला होमगार्ड युवक को थाने ले आयी।
महिला होमगार्ड ने दिखाई बहादुरी
