देहरादून। जन समस्यायों के निदान के लिए 4 सितम्बर, 2021 को मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री जनता की समस्याओं को सुनकर मौके पर ही उनका निस्तारण सुनिश्चित करेंगे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से साझा करते हुए लिखा कि, “जनता हमारे लिए सर्वोपरि है और उनकी हर समस्या का समाधान करना हमारी प्राथमिकता है।”
जनता दरबार में मुख्यमंत्री करेंगे जन समस्यायों का समाधान
