आज से चैत्र नवरात्र शुरू हो गए हैं। आज से ही हिंदू नव वर्ष आरंभ हो रहा है। चैत्र नवरात्र के पहले दिन प्रदेश के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत के पूर्णागिरि मंदिर में माता के दर्शन पूजन किए व प्रदेश वासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

उन्होंने कहा कि मां पूर्णागिरी धाम भारत का प्रसिद्ध धाम है, यहां देश के कोने कोने से श्रृद्धालु आते हैं। जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए यहां श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं और संचार सुविधाओं को भी सुदृढ़ किया जाएगा। धामी ने पूर्णागिरी मंदिर हेतु लादीगाढ़ से पूर्णागिरी मंदिर तक लिफ्ट पेयजल योजना हेतु ₹4 करोड़ स्वीकृत हो जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को नंबर-1 बनाए जाने पर काम किया जाएगा।

इस दौरान चंपावत विधायक श्री कैलाश गहतोड़ी, मंदिर समिति अध्यक्ष श्री किशन तिवारी, भाजपा नेता प्रकाश तिवारी मौजूद रहे।