वर्ष 2005 में पत्नी के हत्या के जुर्म में सजा काट रहा आरोपी सुशील कुमार सितारगंज जेल से वर्ष 2017 में फरार हो गया था। इस पर 10 हजार का ईनाम घोषित किया गया था। आरोपी सुशील कुमार द्वारा लाल कुंआ के पास जंगल में कुल्हाडी से अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। जिसमें लालकुंआ थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा उक्त आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया है।