उत्तराखंड। औली में 23 से 26 फरवरी तक होने वाले शीतकालीन खेलों को इस सर्दी में इस क्षेत्र में कम बर्फबारी के कारण रद्द कर दिया गया है। उत्तराखंड के स्की एंड स्नोबोर्ड एसोसिएशन ने इस कार्यक्रम के रद्द होने की पुष्टि की है। औली जोशीमठ से लगभग 11 किमी दूर है, जो भू-धंसाव की चपेट में आ गया है। औली पहुंचने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक जोशीमठ से रोपवे का सहारा लेते थे, लेकिन शहर की स्थिति के सुर्खियां बटोरने के बाद, औली जाने वाले लोगों की संख्या भी प्रभावित हुई।

एसोसिएशन के सचिव प्रवीण शर्मा ने टीओआई को बताया, ‘पहले ये खेल 2 फरवरी से औली में होने थे, फिर 12 से 15 फरवरी तक किया गया। लेकिन हमें इसे स्थगित करना पड़ा क्योंकि बर्फ बहुत कम थी। इसलिए, हमने 23 फरवरी के लिए कार्यक्रम को पुनर्निर्धारित किया। हालांकि, बहुत कम बर्फ है और तापमान बढ़ रहा है। ऐसे में खेल संभव नहीं हैं।” शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में भी ऐसी ही स्थिति है।

जोशीमठ में जमीन धंसने के बावजूद पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने औली में शीतकालीन खेलों का समर्थन किया। हमारी तैयारी चल रही थी लेकिन दुर्भाग्य से बिना बर्फ के शीतकालीन खेल संभव नहीं है।