उत्तराखंड की पशुधन मंत्री रेखा आर्य ने प्रदेश में गोसेवा कर रहे और गोवंश की रक्षा करने वालो को सम्मानित किया।उत्तराखंड में 38 सदन ये काम कर रहे हैं, जिनको सम्मान के साथ ढाई करोड़ रूपये का अनुदान भी दिया गया। शुक्रवार को मोथरोवाला स्थित पशुधन भवन में अनुदान व सम्मान समारोह आयोजित हुआ।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि राज्य सरकार ने गो हत्या रोकने के लिए और गोवंश के सरंक्षण के लिए कठोर कानून बनाए हैं। सरंक्षण एक्ट के अनुसार अलाभकर गोवंश जिसमें बीमार,घायल, विकलांग शामिल हैं। इन्हें लाभ लेने के लिए गोसदनों की मदद से कोशिश की जा रही है। इसके अलावा जमीन लीज पर लेकर गोसदन बनाने की व्यवस्था भी की गई है।