टोक्यों ओलंपिक 2020 में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य वन्दना कटारिया का भारत वापसी पर उनके गृह जनपद हरिद्वार के रोशनाबाद में जोरदार स्वागत किया गया।
रोशनाबाद स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने वंदना को पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान वंदना ने घर वापसी पर खुशी व्यक्त की और अपने अनुभवों को साझा करते हुए लोगों के प्यार और प्रोत्साहन के लिए शुक्रिया किया।