गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) के मैनेजर एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज से भेंट की और अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान का निवेदन किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वनाथ बेंजवाल जी ने निगम की आर्थिक हालत के सुधार हेतु एफएल 2 एवं खनन व्यवसाय निगम को सौंपने की मांग रखी। उन्होंने गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) तथा कुमाऊँ मंडल विकास निगम (KMVN) का उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) में एकीकरण करने की भी मांग की। इस पर मैंने पहले दोनों निगमों के एकीकरण पर एकराय बनाने का सुझाव दिया। प्रतिनिधिमंडल ने दैनिक समेकित व संविदाकर्मियों के नियमितीकरण तथा पदोन्नति पर कार्यवाही करने की भी मांग की।