आजकल बच्चों में पोषण की बहुत कमी हो रही है। बच्चे खाने पीने में बहुत नखरे करते हैं इसी कारण से उनको पूरा पोषण नहीं मिल पाता। ऐसे में बच्चों को अगर पौष्टिक खाना नहीं मिलेगा तो आगे जिंदगी में कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए माता-पिता को अपने बच्चों के खाने में पौष्टिक चीजें शामिल करनी चाहिए, जो बच्चों की ग्रोथ और इम्यूनिटी मजबूत कर सके।

बच्चों की डाइट में जरूर शामिल करें ये चीजें –

दूध

दूध में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो बढ़ते हुए बच्चों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। हड्डि्यां मजबूत करने में सहायक कैल्शियम के साथ दूध में विटामिन A, B2 ओर B12 भी पाए जाते हैं तो शारीरिक विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं।

अंडे

बच्चों के लिए अंडा बहुत फायदेमंद है।क्योंकि अंडे में प्रोटीन के साथ साथ विटामिन D, फैट और आयरन होता है जो बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत जरूरी है।

ब्रोकली

ब्रोकली में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होने के कारण ये बच्चों की हड्डि‍यां मजबूत करती है। काफी बच्चों को इसका स्वाद पसंद नहीं आता ऐसे में आप अपने बच्चे को इसका सूप दे सकते हैं। या मिक्स सब्जी बना कर बच्चों को खिला सकते हैं।

दही

दही हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाती है और ताकत भी देती है। दही की आप लस्सी या छाछ बना कर भी अपने बच्चों को पिला सकते हैं।

शकरकंद

इसमें विटामिन A, C, E, कैल्शियम, पोटैशियम और आयरन होता है। जो आंखों में लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। शकरकंद से बच्चों को भरपूर पोषण मिलता है।

ब्लू बैरी

ब्लू बैरी खाने में बहुत स्वादिष्ट और हेल्दी होता है जो बच्चें आसानी से खा लेते हैं। बच्चों के पोषण के लिए ब्लू बैरी को अवश्य शामिल करना चाहिए। इसमें विटामिन C और B, आयरन, फाइबर पाया जाता है जिससे हड्डि‍यां मजबूत होती हैं।