जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में मेरठ निवासी सूबेदार राम सिंह वीरगती को प्राप्त हो गए। शहीद सूबेदार राम सिंह के घर शुभचिंतकों और रिश्तेदारों का तांता लगा हुआ है। शहीद सूबेदार राम सिंह का पार्थिव शरीर आज मेरठ पहुंचने की उम्मीद है। यह सूचना मिलने के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

सूबेदार राम सिंह 48 आरआर में तैनात थे। उनकी 48 आरआर और आतंकियों के बीच बुधवार देर रात से मुठभेड़ चल रही थी। गुरुवार सुबह तक चले ऑपरेशन में 48 आरआर ने दो आतंकियों को मार गिराया। जबकि तीसरे आतंकी के संदेह में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। उसी दौरान घात लगाकर आतंकी ने असाल्ट से गोलियों की बौछार कर दी। आतंकी की फायरिंग से सूबेदार राम सिंह बुरी तरह जख्मी हो गए। उन्हें सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्हें बचाने की कोशिश की गई, लेकिन अधिक खून बह जाने के कारण उनकी मृतयु हो गई।

मुख्यमंत्री धामी ने भी राजौरी में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में ग्राम सलाना, जिला पौड़ी, उत्तराखण्ड के सूबेदार राम सिंह जी के शहीद होने पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी को उनकी शहादत पर सदैव गर्व रहेगा।