उत्तराखण्ड पुलिस के जवान राजेन्द्र ने रचा इतिहास, 06 दिन के अन्दर यूरोप की सबसे ऊँची चोटी माउंट एलब्रुस को दो बार किया समिट
उत्तराखण्ड पुलिस के एसडीआरएफ के जवान आरक्षी राजेन्द्र सिंह नाथ ने मौसम पर्वतारोहण के अनुकूल न होने के साथ ही ठंडी हवा की रफ्तार और भारी बर्फबारी के बावजूद 12 अगस्त को यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी माउंट एलब्रुस (5642 m) को सफल समिट किया था। राजेन्द्र ने 06 दिन के भीतर 17 अगस्त को एक बार फिर माउंट एलब्रुस को समिट कर इसे डबल समिट करने वाले राज्य के पहले पुलिसकर्मी बने हैं।